हे मां…भक्तों ने नम आंखों से दी मां सरस्वती की विदाई



केरेडारी। सरस्वती पूजा केरेडारी प्रखंड में शांति वा सौहार्द पूर्ण तरीके से गुरुवार को संपन्न हो गया। गुरुवार को भक्तों मां सरस्वती के प्रतिमा को भोग लगा कर नगर भ्रमण कराएं। इस दौरान भक्तों ने डीजे साउंड के साथ नाचते गाते हुवे पूरे गांव का भ्रमण किए। तत्पश्चात देर रात्रि भक्तों ने नम आंखों से मां सरस्वती की विदाई दिए।

विद्यालय में बच्चों ने एक दुसरे को गुलाल लगा कर मनाया उत्साह

सरस्वती पूजा के उपरांत केरेडारी मध्य विद्यालय कराली, उमवि पतरकाला, उमवि जोरदाग में बच्चों ने जुलूस निकाला। बच्चों ने नाचते गाते हुवे जुलुस के शक्ल ने पूरे गांव का भ्रमण किए। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बच्चों ने काफी उत्साह मनाएं। वा गांव के तालाब में मां सरस्वती के प्रतिमा को विसर्जित किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *