गर्रीखुर्द में कांग्रेस पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन, आजसू छोड़ कांग्रेस में शामिल हुवे सैकड़ों कार्यकर्ता

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के गरीखुर्द राजाबागी में कांग्रेस पार्टी का भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसु कार्यकर्ता प्रभु सोनी ने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। सभी लोगों का पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, विधायक अंबा प्रसाद, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने सभी नए कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता ने एवं संचालन विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र वासियो ने जो प्यार और आत्मविश्वास दिया है उसके लिए मैं क्षेत्र वासियों को नमन करती हूं। आगे उन्होंने कहा कि कार्यकाल के पहले दिन से ही जन सेवा में समर्पित रही हूं, क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में सदैव खड़ी रहूंगी।

बड़कागांव में बाहरी लोगों का हैं गिद्ध नजर, लेकिन उनकी मंशा पूरा नहीं होने देंगे : योगेंद्र साव

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि बाहरी लोगों का क्षेत्र में गिद्ध नजर है लेकिन उनकी मंशा पूरा नहीं होने देंगे। आगे पूर्व मंत्री ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा वासियों के हित में आंदोलन किया उनके हक के लिए लड़ाई की। जिसके कारण मुझे एवं मेरी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को जेल भी जाना पड़ा। यहां तक की राज्य से बाहर भी कर दिया गया। बेटा अंकित राज को भी जेल भेज दिया गया। मैं जनता के हित की लड़ाई के लिए हमेशा खड़ा रहा हूं।

आजसू पार्टी को बड़कागांव विधानसभा से करेंगे बाहर: अर्जुन

प्रभु सोनी ने कहा कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी को बड़कागांव विधानसभा से बाहर करने की बात कही।

मौके पर बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, गरीकला मुखिया हित नारायण साव, कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, बेलतू मुखिया जितनी देवी, बारियातु मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज, युवा प्रखंड अध्यक्ष बड़कागांव आनंद मेहता, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर, गणेश साव, मनोज साव, पंचायत अध्यक्ष मेहंदी हसन, गौतम कुशवाहा,बबलू कुमार, युवा समाजसेवी रोहित सिंह, समाजसेवी दीपू साव, राजेश साव, चंदन गुरु  प्रभु सोनी, भुनेश्वर साव, त्रिभुवन सोनी, बबलू सोनी,राजेश कुमार, वासुदेव राम, नीलेश सोनी, रविंद्र कुमार, कैलाश सोनी, शंकर सोनी, विनोद सोनी, चेतलाल साव, होरिल साव, खेमलाल राम, पंकज राम, केदार कुमार, दीपक राणा, विशाल कुमार वर्मा, आनंद महतो, चंपा देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, रीता देवी, किरण देवी, कांति देवी, रजनी देवी, कुंती देवी, शकुंतला देवी, मुन्नी देवी, चंचला देवी, डोली कुमारी, उर्मिला देवी, रिंकी देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थें। 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *