एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोल खनन परियोजना के द्वारा जोरदाग में 800 कंबल का किया गया वितरण

केरेडारी। बढ़ते ठंड को लेकर एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोल खनन परियोजना के द्वारा प्रभावित क्षेत्र जोरदाग के 800 ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत पचड़ा मुखिया महेश प्रसाद साव, जागेश्वर साव के उपस्थिति में किया गया।


मौके पर मौके पर परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार, जनसंपर्क अधिकारी निकेश सिंह मौजूद थें।
परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार ने कहा की इस महीने में पहले ही 1500 कंबलों का वितरण किया गया हैं। पेटो पंचायत में भी 500 कंबलों का वितरण हुवा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *