22 जनवरी दीपावली के रूप में मनाए, बंद रखें शराब मटन चिकन की दुकानें: भाजपा नेता अमित गुप्ता

केरेडारी। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम अपने अयोध्या में विराज मान हो रहे हैं। प्रभु श्री राम के आगमन को लेकर देश भर में खुशियां मनाई जा रही हैं। इस संदर्भ में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित कुमार गुप्ता ने जिला वासियों से 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के आगमन पर घर घर दीपावली मनाने का अपील किए हैं। कहा की 500 साल इंतजार के उपरांत श्री राम लला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।

प्रभु श्री राम भारत के जनमानस के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के जनमानस के आस्था और मर्यादा के प्रतीक है 22 जनवरी जो भी आदरणीय पूज्यनीय सम्मानित अयोध्या धाम नहीं जा पा रहे हैं वे सभी अपने-अपने घरों में अपने-अपने गांव के मंदिरों में अपने-अपने शहर के मंदिरों में विधि विधान से पूजा कर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाए। हम सबका जीवन धन्य हो गया जो हम सभी अपने आराध्या प्रभु श्री राम को उनके मूल्य स्थानीय पर विराजते हुए देखेंगे। इन्होंने हजारीबाग वा केरेडारी प्रखंड के समस्त व्यापारियों से शराब की दुकान, चिकन, मटन, मछली की दुकान बंद रखने को अपील किए हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *