बड़कागांव विधायक ने केरेडारी प्रखंड में की करोड़ों के योजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

पेटो पंचायत में विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा लगभग 4 करोड़ के विकास योजनाओं की दी गई सौगात

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के पेटो पंचायत के बसीर चौक से पट्टी टांड तक, पीपल चौंक से मध्य विद्यालय तक, मध्य विद्यालय पेटो का सुंदरी करण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। योजनाओं का शिलान्यास विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा फीता काट कर किया गया। योजनाओं के शिलान्यास होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया हैं।

मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा की बड़कागांव विस में नली गली की समस्या दूर होगी। गांव का सर्वांगीण विकास किया जायेगा। इसके आलावा डीएमएफटी मद से केरेडारी बड़की पोखर के समीप स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का चार दीवारी का भी शिलान्यास किया गया।

मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, जिला परिषद सदस्य उत्तरी गीता देवी, दक्षिणी क्षेत्र के अनीता सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मुखिया जितनी देवी, दिनेश साव, चंदन गुप्ता, विनोदानंद तिवारी, शकुंती देवी, दिगंबर साव, पूर्व मुखिया तपेश्वर साव, राजेंद्र गुप्ता चिंतामण साव, रूपेश कुमार, अर्जुन साव, महेंद्र रजक, जागेश्वर साव, संजय साव, राजेंद्र प्रजापति, अनिल तिवारी, मनोज सिंह, कुलदीप तिवारी, पूनम देवी, चंद्रिका रजक, अनीता देवी, साजन कुमार, सावित्री देवी, द्रौपदी देवी, मुखिया प्रतिनिधि गुरदयाल साव, रमेश साव, तिलेश्वर महतो, मोहन साव, रब्बानी मियां, पेटो अंजुमन के सदर जावेद अंसारी, हाफिज अबू बकर मो.मोबिन अंसारी, पूर्व सदर युसूफ अंसारी, सेक्रेटरी अयूब अंसारी, अब्दुल सत्तार, मोबारक अंसारी, अख्तर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *