एनटीपीसी चट्टीबारियातु परियोजना के द्वारा प्रभावित क्षेत्र के लोगो के बीच 1500 कंबल का वितरण किया गया

केरेडारी। बढ़ते ठंड को लेकर एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा परियोजना प्रभावित पगार वा चट्टीबारियातु के जरूरतमंद लोगो के बीच 1500 कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण मुखिया झर्रीलाल महतो वा महेंद्र रजक के उपस्थिति में किया गया। वहीं चट्टीबारियातू में रह रहे बिरहोर परिवारों को 50 कंबल दिया गया। कंबल वितरण के दौरान सुबह से ही गावों में लोगों की भींड जुटने लगी। कंबल वितरण का कार्य चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किया गया।
मौके पर परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इन्होंने कहा की कंबल वितरण जैसा सामाजिक कार्य आगे भविष्य में भी एनटीपीसी चट्टीबारियातु परियोजना द्वारा जारी रहेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *