पतंग दिलाने के बहाने दो महिलाओं ने 6 साल के बच्चें को घर से किया अपहरण


सीसीटीवी में बच्चे के संग दिखी दो महिलाएं, छानबीन में जुटी पुलिस

झुमरीतिलैया। झुमरी तिलैया के शीतला माता मंदिर के समीप से छह वर्षीय बच्चें का अपहरण दो महिलाओं ने कर लिया। अपहृत बच्चा आर्यन राज पिता गोपी यादव हैं। जिसे को दो महिलाएं पतंग दिलाने का झांसा देकर बाजार की तरफ ले गई। आर्यन के परिजनों ने बच्चे की अपहरण होने की लिखित शिकायत तिलैया थाना में की है़। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है़ घटना सोमवार दोपहर दो बजे की हैं। पुलिस बच्चें के खोजबीन में जुटी गई हैं। मंगलवार शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। जांच के क्रम में पुलिस ने शहर के सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं आर्यन व उसके चचेरे भाई के साथ जाते दिखी।

आर्यन की मां पूनम देवी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे आर्यन व उसका चचेरा भाई मोलू नौ वर्ष घर की छत पर से पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान पतंग कट कर गिर गया। दोनों घर से नीचे आकर बाहर खेलने लगे। इसी बीच दो महिलाएं जिसमें एक पूजा देवी निवासी आजाद मोहल्ला की है, आई और आर्यन को पतंग दिलाने का बहाना बना साथ चलने को कहा इनके साथ आर्यन का चचेरा भाई मोलू भी था, पर महिलाओं ने कृष्णा होटल यूको बैंक के पास मोलू से घर से चप्पल पहनकर आने को कहा। जब तक वह चप्पल पहन कर जाता तब तक आर्यन को लेकर दोनों महिलाएं गायब हो गई थी। आर्यन की मां ने बताया कि उक्त दोनों महिलाएं एक बार पूर्व में भी रात आठ बजे गेट को नोक की थी। उस समय मेंने पूछा तो इन्होंने कहा, मैंने नहीं किया है़ पुलिस को भी बुृलाया गया था, पर मुझे समझाकर शांंत कर दिया गया। इस बार उन्हीं महिलाओं ने मौके का फायदा उठा मेरे बच्चे का अपहरण कर लिया है। मोलू ने दो लड़की बाबू को ले जाने की जानकारी दी।

तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आजाद मोहल्ला निवासी उक्त दोनों महिला के घर में छापामारी की गई, मगर दोनों घर में ताला लगाकर फरार हैं। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों महिला का पता लगाया जा रहा है़ शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *