हर घर में अक्षत देकर रामभक्तों ने भक्तों को अयोध्या आने का दिया निमंत्रण

22 जनवरी को अयोध्या में पधारेंगे रामलला, कंडाबेर में भी मानेगा उत्सव- राकेश मंडल

केरेडारी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडाबेर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसी निमित अयोध्या से आए पूजित अक्षत को लेकर राम भक्तों ने पंचायत के सभी मंदिरों के समक्ष देवी देवताओं से प्रार्थना पूर्वक आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु आमंत्रित किया गया। शोभायात्रा बजार टांड़ लक्ष्मी मंदिर परिसर से देवी मण्डप, मां अष्टभुजी मंदिर, होते हुए पूरे गांव में शोभा यात्रा के साथ जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाते हुए पुजित अक्षत हर घर दिया गया। सभी हाथों में भगवा ध्वज और माथे पर जय श्रीराम का पट्टा बांधकर मंगल गीत और रामधुन पर गाजे- बाजे के साथ थिरकते हुए, मंदिर में अक्षत का पूजन-अर्चन करने के उपरांत संपूर्ण ग्राम वासियों संग घर- घर पहुंचकर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम लला के मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने और घर- घर सजाने, दीप जलाने एवं मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान का अयोजन करने का अपील किया।

शोभायात्रा में पंचायत के मुखिया दिनेश साव, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद कुशवाहा, प्रखंड धर्म प्रचारक राकेश मंडल, ग्राम संयोजक रविंद्र कुमार उर्फ लाला, मिलन प्रमुख शिवकुमार, बजरंग दल के सदस्य मुकेश कुमार, रघुनाथ कुमार, विजय कुमार पासवान, यशवंत कुमार, दीपक कुमार मंडल, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, विक्रम प्रजापति, अनीता देवी, पूर्णिमा देवी, कालो देवी, भूलनी देवी, टेकनी देवी, महेश पाठक, प्रकाश साव, नरेश साव, चोलेश्वर साव , प्रेम साव, अशोक बंटी राज, रामचंद्र साव, राजेश साव, सुबोध साव, समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *