रंजीत कुमार यादव
कुंदा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत सिंदूरी टोला बाचकुन निवासी रामनाथ गंझू के दसकर्मा में मुखिया भरत यादव ने सहयोग किया। मुखिया ने दसकर्म के लिए आटा, चावल, दाल वा कंबल दिए। साथ ही मुखिया ने मृतक के पत्नी को विधवा पेंशन वा अबुआ आवास दिलाने के लिए संतावना दिए। मुखिया ने दुख की घड़ी में हमेशा साथ देने की भी बात कहें।
मुखिया ने कहा रामनाथ गंझू गरीब परिवार से था। रामनाथ गंझू का आकस्मिक मौत दो जनवरी को हो गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी सितवा देवी व चार छोटे बच्चे को छोड़ गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 289





