ट्रक के चपेट में आने से बच्चें की मौत, विरोध में 8 घंटे जाम रहा केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग

दीपक के मौत से परिजनों का रो रो कर हैं बुरा हाल

केरेडारी। केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग में पुराना थाना के समीप ट्रक के चपेट में आने से एक बच्चें की मौत हो गई। मृतक बच्चा दीपक कुमार 12 वर्ष पिता कीनू साव केरेडारी का रहने वाला हैं। घटना शनिवार सुबह 7 बजे की हैं। घटना को अंजाम दे कर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने करमाही के समीप से पकड़ा। घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने केरेडारी मुख्य चौंक, बेलचौंक को पूरी तरह से जाम कर दिया। सड़क जाम होने से लोगो को 8 घंटे तक आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केरेडारी जिप सदस्य अनिता सिंह, सीओ रामरतन वर्णवाल, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, इंटक जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, प्रेम रंजन पासवान के पहल पर मृतक के परिजनों को समझा बुझा कर वा मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ वा वाहन इंश्योरेंस का राशि दिलाने के आश्वासन पर 8 घंटे बाद शनिवार दोपहर 2 बजे शव को उठाया गया। शव उठते ही सड़क जाम को हटा लिया गया। साथ हीकेरेडारी पुलिस ने वाहन को जब्त कर केरेडारी थाना में वाहन चालक वा मालिक पर मामला दर्ज किया गया हैं।

बच्चें की फाइल फोटो

क्या है मामला : घटना के संबंध में बताया जाता हैं की शनिवार सुबह मृतक दीपक कुमार अपने साइकिल से दूध पहुंचाने केरेडारी चौंक जा रहा था। इसी दौरान बड़कागांव मार्ग से टंडवा के ओर जा रही एनएल 01 एए 9183 ने बच्चें को चपेट में ले लिया। बच्चें का माथा कुचल कर ट्रक भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर करमाही के समीप दबोचा। साथ ही वाहन चालक को केरेडारी पुलिस को सौप दिया। मृतक गांव के ही कन्या मध्य विद्यालय में 7 वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। घटना के उपरांत गांव में शोक का माहौल हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। घटना के उपरांत पुलिस वा ग्रामीणों में भी नोक झोंक हुई।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *