भूमि अभिलेख ऑनलाईन पूर्ण होने पर मुखियाओं को किया गया सम्मानित

प्रकाश कुमार | प्रतापपुर

डिजिटल इण्डि़या भूमि अभिलेख का ऑनलाईन कार्य पूर्ण करने के लिए प्रखंड के सभी मुखिया को शुक्रवार को अभिनन्दन-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पत्र मुख्यालय स्थित सभागार भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा समारोह आयोजन कर दिया गया है। इस दौरान अंचल अधिकारी नित्यानंन्द दास ने डुमरवार मुखिया संगीता देवी,हुमाजांग मुखिया सावित्री देवी, भरही मुखिया सुनिता देवी, एघारा मुखिया मालती देवी, सिदकी मुखिया सुरेश राम, बरूरा मुखिया मनिष कुमार सिंह, सिजुआ मुखिया सुनिता कुमारी सहित अन्य मुखिया को अभिनन्दन-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस संबंध में सीओ नित्यानंन्द दास ने कहा कि डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत सभी मुखिया अपने पंचायत के सभी गांवो का भूमि अभिलेख का कार्यान्वयन में 99% से अधिक कार्य को पूर्ण किया हैं। जिसको लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग की ओर से मुखिया को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सभी मुखिया ने सम्मानित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी को धन्यवाद दिया है।

मौके पर अंचल निरीक्षक सुखदेव तुरी, रामजी पासवान, मोती पासवान, रविन्द्र कुमार राबो, रंजीत यादव, सुरेन्द्र भारती, जितेन्द्र दास, सुशील कुमार, अशोक यादव, सतेन्द्र यादव, कुलदीप यादव, प्रमोद समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *