केरेडारी पुलिस ने दो अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार,आत्म समर्पण का निर्देश

केरेडारी। केरेडारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के पतरा खुर्द के प्रदीप पासवान पिता उगन पासवान, बालेदेवरी के धर्मेंद्र कुमार दुबे पिता राम खेलावन दुबे के घर इश्तेहार चिपकाया। साथ ही पुलिस ने परिजनों से मिल कर फरार दोनो अपराधियों को जल्द ही न्यायालय में आत्म समर्पण करने को कहा। नही करने पर दोनो के घरों में कुर्की जब्ती करने की बात कहे।
पतराखुर्द प्रदीप पासवान पर सदर थाना कांड संख्या 10/15 धारा- 341/323/326/353/307/302 IPC, 25(1-A)/25(1-AA)/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का नाम जद आरोपी हैं। वहीं धर्मेंद्र कुमार दुबे सदर थाना कांड संख्या – 91/09 धारा – 279/427/304(A) आईपीसी के नाम जद आरोपी हैं। दोनों अपराधी काफ़ी दिनों से फरार चल रहें थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *