बढ़ते ठंड को देखते हुवे बीडीओ के निर्देश पर कुंदा मुखिया ने चौंक में की अलाव की व्यवस्था

रंजीत कुमार यादव

कुंदा(चतरा)। बढ़ते ठंड को देखते हुवे मुखिया मनोज कुमार साहू के द्वारा अलाव कुंदा दुर्गा मंडप प्रांगन के समीप अलाव की व्यवस्था किया गया। इस दौरान कुंदा बीडीओ बिपिन कुमार भारती, जेई रवि कुमार, मुखिया मनोज कुमार साहू ने कंपकपाती ठंड में अलाव जलाकर एक साथ ठंड से राहत लिए। मौके पर कुंदा बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने बढ़ते ठंड को देखते हुवे कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू, समेत अन्य मुखियाओं से अपने पंचायत के चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था कराने का निर्देश दिए। कहा की अलाव की व्यवस्था चौंक चौराहों में होने से आने जाने वाले राहगीरों को भी ठंड से राहत मिलेगा। साथ ही बीडीओ ने प्रखंड वासियों को बढ़ते ठंड में सजग रहने वा जरूरत पर ही घर से निकलने का आग्रह किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *