केरेडारी मुख्य चौंक पर सीओ के द्वारा किया गया अलाव की व्यवस्था

केरेडारी। बढ़ते ठंड को देखते हुवे केरेडारी सीओ राम रतन वर्णवाल के द्वारा केरेडारी मुख्य चौंक में अलाव की व्यवस्था किया गया। सीओ राम रतन वर्णवाल ने कर्मचारियों के उपस्थिति में मुख्य चौक पर अलाव जलाएं। सीओ ने कहा इन दिनों ठंड काफी बढ़ गई हैं। केरेडारी मुख्यालय के चौंक चौराहों में अलाव की व्यवस्था किया जाना हैं। इस बारे में स्थानीय मुखिया को भी निर्देश दिया गया हैं। सीओ ने आम जनों से ठंड में जरूरत होने पर ही घर से निकलने का आग्रह किए हैं।
मौके पर आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, सीआई मो शमीम, कर्मचारी जितेंद्र राम, कंचन यादव समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *