झुमरीतिलैया कूरियर कंपनी ई कॉम एक्सप्रेस के कार्यालय में नकाबपोस अपराधियों ने दिनदहाड़े की लूट पाट

झुमरीतिलैया। थाना क्षेत्र के देवी मंडप शीतला माता मंदिर रोड में संचालित कूरियर कंपनी ई कॉम एक्सप्रेस के कार्यालय में दिनदहाड़े लूट का मामला प्रकाश में आया है। घटना दोपहर करीब 12:40 बजे की हैं। यहां पहुंचे पांच हथियारबंद बदमशों ने एक लाख रुपये नगद, सीपीयू व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस अपराधियों का पहचान करने में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है की कूरियर कंपनी के कार्यालय में सुपरवाइजर राकेश कुमार व अन्य दो कर्मी बैठे थे। इसी दौरान अपराधी पहुंचे और घटना को अंजाम दिया। सुपरवाइजर राकेश ने बताया कि दोपहर करीब 12:40 बजे पहले एक बदमाश आया इसके बाद चार अन्य आए। सभी के पास हथियार था। इन्होंने मेरे अलावा दो अन्य कर्मी को अंदर बंद कर दिया और नकद सहित जो है उसे दे देने को कहा ऐसा नहीं करने पर मारपीट करने लगे। बाद में अपराधी कैश एक लाख रुपये, एक कंप्यूटर का सीपीयू व मेरा मोबाइल छीन कर चलते बने। सभी अपराधियों के पास बंदूक था और वे नकाब पहने हुए थे। बदमाशों से परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। बाद में घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची। प्रशिक्षु डीएसपी दीवाकर कुृमार, तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार कंपनी के कार्यालय पहुंचे व मामले को लेकर विस्तृत जांच पड़ताल की।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *