नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी मां दुर्गे की विदाई

महुआडांड़। लातेहर जिला के महुआडांड प्रखंड में दुर्गा पूजा काफी धूम धाम से मनाया गया। नवरात्रा समापत्ति के उपरांत दुर्गा अखाड़ा समिति के द्वारा मां दुर्गा के प्रतीमा को नगर भ्रमण कराया गया। बरदौनी हामी चटकपुर रामपुर में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को मां दुर्गा को नम आंखों से भावभीनी विदाई दिए।

प्रतिमाओं के विसर्जन के पूर्व पंडालों में पंडितों ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पूजा समिति के सदस्यों व युवाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को वाहनों पर रखकर विसर्जन यात्रा निकाली। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे पूरा इलाका गूंजयमान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।

मौके पर रामपुर दुर्गा समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष कुलदीप नायक, भाजपा नेता संजय जयसवाल कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, भारत राम, मोहन यादव, रामदयाल यादव, करण कुमार, पारस कुमार, मुकेश यादव, श्रवण कुमार, गोपाल सोनी, इंद्रजीत नगेसिया, विवेक यादव, अशोक राम, शशि सोनी, अमन सोनी, सुखदेव सोनी ,जसवंत यादव, अमरेश राम दिनेश राम अन्य सदस्य मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *