कुंदा में नौ दिवसीय नवरात्रा हवन पूजन के साथ संपन्न

रंजीत कुमार यादव

कुंदा। चतरा जिला के कुंदा प्रखंड में पिछले 9 दिनों से चल रहे नवरात्र महोत्सव का हवन पूजन के साथ संपन्न हुवा। नवरात्रा के अंतिम दिन जगह-जगह पर कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। नवरात्र के दसवें दिन पुरोहित किशले मिश्रा के द्वारा मुख्य जजमानों के साथ गांव के भक्तों ने सामूहिक हवन किया। हवन के साथ ही घरों में स्थापित प्रतिमाओं का हवन पूजन के साथ भक्तों ने विदाई दी।

मौके पर कुंदा पंचायत मुखिया मनोज कुमार साहू, प्रमोद कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, सोनिक, जितेंद्र कुमार, सानू, अनुज कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, बैजू साहू, प्रीति देवी, हिंदू कुमारी, खुशी गुप्ता, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रूबी देवी समेत सैकड़ो भक्तों ने हवन पूजन किया।।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *