केरेडारी। केरेडारी प्रखंड में जितिया पर्व काफी धूम धाम से मनाया गया। माताओं ने अपने पुत्र के लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास कर घरों में पूजा अर्चना किए। वही जितिया के उपलक्ष्य में जोरदाग, नौवाखाप, बरियातू के पीपल चौक, पगार में मेला का अयोजन किया गया। नौवाखाप में मेला में कमिटी के द्वारा आर्केस्टा का अयोजन किया गया। जिसमे बतौर अतिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव रौशन लाल चौधरी शामिल हुवे। जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर किए। नागपुरी वा भोजपुरी कलाकारों ने मेला में पहुंचे लोगो को खूब झुमाया।
वही बारियातू के मेला में पुर्व मंत्री योगेंद्र साव वा जोरदाग मेला में प्रमुख सुनीता देवी कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुवे।जोरदाग में बसंत राज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गीत एवं नृत्य से लोगो का मनोरंजन किए।
मौके पर बरियातू मुखिया नीतु कुमारी, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव, विकाश साव, दिनेश कुमार साव,जगदेव सिंह, दुःखु साव, जोरदाग अनिल मुंडा, बिकास कुमार, अजित कुमार माली, उपाध्यक्ष संजय मुंडा, ब्रजेश राम, खिरोधर साव, कुलदिप साव, कन्हाई माली, अखिलेश पासवान, बालदेव साव, प्रदीप साव, नौवाखाप से कोलेश्वर महतो, मुरारी महतो, लोकनाथ महतो, आजसू के भोला महतो, बैद्यनाथ महतो, कंचन यादव, मोहन महतो समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








