कांग्रेस के लातेहार जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल अपने समर्थकों के साथ बाबूलाल मरांडी के उपस्थिति में करेंगे घर वापसी

महुआडांड। महुआडांड के कद्दावर नेता सह कांग्रेस के लातेहार जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल शनिवार को अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ बरवाडीह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के उपस्थिति में घर वापसी करेंगे।
इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर संजय जायसवाल ने कहा कि भारत के अन्य पार्टी परिवारवाद क्षेत्रवाद भाषावाद की राजनीति करती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करती है। सबका साथ सबका विकास करना ही पार्टी की नीति है। इसी से प्रभावित होकर पुनः घर वापसी कर रहें हैं। आगे कहा कि हमारे साथ सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

पुर्व में भी संजय जायसवाल भाजपा में निभाए है मुख्यभूमिका

कद्दावर नेता संजय जायसवाल पूर्व में भी भाजपा संगठन में कार्य कर चुके हैं। दो बार महुआडांड भाजपा मंडल अध्यक्ष का पद तथा एक बार लातेहार जिला भाजपा महामंत्री का पद संभाल चुके हैं। वहीं एक बार प्रखंड सांसद प्रतिनिधी तथा दो बार प्रखंड विधायक प्रतिनिधी भी रह चुके हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *