महुआडांड़। आगामी 7 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सम्भावित संकल्प यात्रा को लेकर महुआडांड़ भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार कर एक जुट होने का अपील किए। उन्होंनें बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को महुआडांड़ भाजपा मंडल कार्यालय आकर नेतरहाट जाएगें। इसे लेकर तैयारी जोरों पर हैं।
मौके पर भानू प्रसाद, मोहन यादव, दीपेन्द्र नाथ शाह, आनंद नाथ शाह, जमुना प्रसाद, दिलिप प्रसाद प्रशांत सिंह सहित कई कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 284








