रंजीत कुमार यादव
कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। बारिश से कच्चा मकान लागातार गिर रहे हैं। बुधवार को सिक्कीदाग पंचायत के लोटवा गांव निवाशी गुलाबी देवी पति स्वर्गीय बालेशर भारती व नवादा पंचायत के दारी गाँव निवाशी अरुण रविदास का घर बारिश के कारण धारासाही हो गया।
घर गिरने से दोनों परिवारों काफी हताश और परेशान हैं। वही दोनो परिवार काफी गरीब हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा वा आवास देने की मांग किए है।
वही पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए स्थानीय मुखिया ने कदम बढ़ाया। नवादा पंचायत मुखिया भरत यादव व सिक्कीदाग मुखिया अनिता यादव ने आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 325








