रंजीत कुमार यादव
कुंदा। बीते चार दिनों से रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से मंगलवार को माँझीपारा गांव के चौठी भुईया के खपरैला घर धराशाही हो गया। घर गिरने से चौठी भुईया का बेघर हो गया हैं। और अब आशियाने की तालाश में हैं। पीड़िता मजदूरी कर अपना परिवार को जीविकोपार्जन करता है। आय का स्रोत उतना नहीं है कि वह खुद से घर बना सकें। आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इधर कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू ने क्षतिग्रस्त घर को निरीक्षण कर उन्हें जल्द ही आपदा राहत के तहत उचित मुवावजा दिलाने का आश्वाशन दिया हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 495








