केरेडारी पुलिस ने फरार अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार

केरेडारी। केरेडारी पुलिस ने काफी दिनो से फरार अपराधियों के घर इश्तेहार चिपकाया हैं। एसआई नवीन किशोर पाण्डेय ने बेलतू के महफूज आलम पिता मकसूद आलम, दाऊद अंसारी पिता ताहिर अंसारी, असलम अंसारी पिता रसीद अंसारी वा रांची डोरंडा के मनिटोला निवासी क्यारी ज्ञान मोहम्मद सहार पिता अब्दुल करीम द्वारा इस्तेहार चिपकाकर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा है। सभी आरोपियों पर केरेडारी थाना कांड संख्या-16/18 धारा-366/34 भा०द०वी० के तहत नामजद अभियुक्त हैं।


पुलिस ने कहा की अपराधियों के द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण नही करने पर कुर्की जप्ती का कार्रवाई किया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *