रंजीत कुमार यादव
कुंदा। चतरा जिला के कुंदा प्रखंड सरकार के उदासीनता का दंश झेल रहा हैं। वर्तमान सरकार में भी कुंदा के गांव में सड़के नहीं बनी। सरकार वा सरकारी कर्मियों सहयोग नहीं मिलने पर शुक्रवार को प्रखंड के नवादा पंचायत के सिंदूरी गांव के ग्रामीणों ने श्रम दान कर 300 मीटर तक सड़क बनाए। ग्रामीणों ने अपने निजी खर्च पर जेसीबी वा मजदूरी कर मुख्य पथ से सिंदूरी गांव तक सड़क को समतल कर चलने लायक बनाया। ग्रामीणों ने बताया की सड़क नही रहने के कारण गांव तक बाइक का भी पहुंचना मुश्किल होता था। गांव के लोग मुख्य सड़क पर ही बाइक खड़ा कर 300 मीटर पैदल चल कर अपने घर पहुंचते थे। बारिश होने पर यह रास्ता कीचड़ से सन जाता था। इसी समस्या को देखते हुवे ग्रामीणों ने गांव में एक बैठक कर सड़क बनाने का निर्णय लिए। सड़क बनाने से 100 परिवार को आने जाने में सहूलियत होगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








