घर के समीप पेड़ में झूलता मिला युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी




चौपारण। हजारीबाग जिला के चौपरण प्रखंड के हजारीधमना में एक पेड़ में युवती झूलता हुवा शव पुलिस ने बरामद किया हैं। बरामद युवती के शव को पुलिस ने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। मृतक का पहचान हजारीधमना के ही सृष्टि कुमारी 19 पिता अमित सिंह के रूप में हुवा हैं। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। पुलिस हत्या एक आत्म हत्या दोनो पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत में जाने के दौरान सृष्टि शव पेड़ में झूलता हुवा दिखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर शव को पेड़ से उतारा। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बताया जाता है की युवती अपने माँ के साथ घर पर रहती थी। अचानक वे घर से दिन के करीबन 12 बजे निकली थी। और घर के पीछे कुछ ही दूरी पर सुनशान जगह पर पेड़ में शव झूलता हुवा मिला। सृष्टि के पिता रोजी रोटी के लिए बेंगलुरु में रहते है। घर पर केवल माँ बेटी ही रहती थी। घटना के बाद सृष्टि के माँ का रो रो कर बुरा हाल है। युवती का दिसंबर में होना था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *