केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त मोटर वाहन चालकों के बीच ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया गया। लाइसेंस का वितरण एनटीपीसी सिकरी साइट कार्यालय में परियोजना के अपर महाप्रबंधक एके. नायक, एसपी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लू के द्वारा वाहन चालकों के बीच किए।
अधिकारियों ने बताया वाहन चलाने का प्रशिक्षण में विस्थापित प्रभावित क्षेत्र के पांडु, मनातु एवं बेंगवारी के 28 युवकों ने भाग लिया था। प्रशिक्षण का अयोजन केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद के मार्गदर्शन में किया गया था।तीन माह की ट्रेनिंग के पश्चात दिया सभी को परमानेंट लाइसेंस दिया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 424








