लोक सभा वा विधान सभा की तैयारी को लेकर बूथ सशक्ति करण पर जोर दे कार्यकर्ता : प्रदीप केसरी

रंजीत कुमार यादव

कुंदा। कुंदा प्रखंड के हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिता कुमारी ने की, जबकी संचालन सांसद प्रतिनिधि सह युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने किया। बैठक में पदाधिकारी व पंचायत संयोजक शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कुंदा मंडल प्रवासी प्रदीप केसरी ने बुथ संयोजक से बूथ सशक्तिकरण पर जोर देने को कहा। आगे बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी तैयारी के साथ क्षेत्र में उतरेगी। कार्यकर्ता जोश-खरोश के साथ अपना कार्य एवं दायित्व को पूरा करें। और लोगो को केंद्र सरकार के जनउपयोगी योजनाओं का जानकारी दे और लोगो को लाभ दिलाए।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि गंदौरी साव, अम्बिका सिंह भोक्ता,पंच सदस्य दिव्या कुमारी,लवकुश गुप्ता,रवि वर्मा,दिलेश्वर भोक्ता,घनश्याम यादव,महेंद्र ठाकुर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *