लोहरसा में अयोजित मूरत गंझू स्मारक बालक बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता संपन्न


खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आजसू पार्टी हमेशा है तत्पर – रौशनलाल चौधरी


केरेडारी। प्रखंड के पाताल पंचायत के लोहरसा में अयोजित मूरत गंझू स्मारक बालक बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। बालक वर्ग मे लोहरसा और गाली फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। जिसमे लोहरसा पेनाल्टी शूट आउट मे 4 -3 से गाली को हराकर टूर्नामेंट का विजेता बना। बालिका वर्ग में चेलंगदाग और लोहरसा के बिच खेला गया। जिसमे चेलंगदाग लोहरसा को 1-0 से हराकर बालिका वर्ग में विजेता बनी।

विजेता वा उपविजेता टीम को मुख्यअतिथि के आजसू पार्टी केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी खिलाड़ियों को मेडल वा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता समापन के शुअवसर पर मेला सह रंगारंग नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रौशन लाल चौधरी ने फीता काटकर नागपुरी आर्केस्ट्रा का शुरुआत किए। अतिथि रोशन लाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा की आजसू पार्टी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा साथ रहता हैं उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकानाएं देते हुवे बोले की आप इसी तरह खेलते रहे और प्रखंड स्तर से जिला ,राज्य ,और देश के लिए खेल कर क्षेत्र का नाम रौशन करे। नागपुरी आर्केस्ट्रा मे रोहित कुमार, राजदेव नायक ,निशा कुमारी, जलेश गंझु , मनवीर नायक,सुनीता कुमार, एक से बढ़कर एक नागपुरी गाना गाकर लोगो को झुमाया। वर्षा और राजेश कुमार की जुगल जोड़ी ने एक से एक बढ़कर डांस कर भरपूर मनोरंजन कराया


मौक पर पाताल मुखिया नेहा लकड़ा, पंसस नितु कुमारी, पूर्व मुखिया इशाक एक्का, रविशंकर जायसवाल, प्रखंड सचिव मोहन कुमार, विनोद सिंह, रामचरण महतो,विनोद महतो, अध्यक्ष झरी गंझू, मुकेश मुंडा, प्रदीप मुंडा, संजय मुंडा, मोहन गोप, काशीनाथ महतो, सुखदेव गंझु, शलेम गंझु, नागेश्वर गंंझू, मोदर गांझू, सिकांत गंझू, विक्की मुंडा, मनचल गझु,प्रदीप गंझु ऋतुलाल गंझु समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *