चतरा। चतरा जिला के गिद्धौर प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी के टीम ने बड़ी कर्रवाई की हैं। गिद्धौर प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक कमलेश वर्मा एवं 15 वें वित्त के प्रखंड समन्वयक सीताराम रजक को घुस के नाम पर पैसा लेते हुवे रंगे हाथ दबोचा। और दोनो को एसीबी की टीम ने अपने ने साथ ले गया हैं।
बताया जाता है की पहरा के सूरज साव से उक्त लोगो के द्वारा विकास योजना के नाम पर रिश्वत का मांग किया गया था। जिससे सूरज साव काफी परेशान थें। इन्होंने घुस मांगने की शिकायत एसीबी से की। तय समय के अनुसार सूरज ने दोनो कर्मियों को पैसा दिए जिस पर कार्रवाई करते एसीबी के टीम ने दोनो को रंगे हाथ दबोच लिया। एसीबी के इस कार्रवाई से चतरा जिला भर में घुसखोर कर्मियों में हड़कंप मचा हुवा हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 524








