हजारीबाग। हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड में स्थित ओबरा गांव में कर्मा की डाली बहाने गई तीन बच्चियां बड़ाकर नदी के तेजधार में बह गई। ग्रामीणों के द्वारा नदी से एक बच्ची का शव को बरामद किया गया है। जबकि दो बच्चियो का खोज बिन जारी है। घटना मंगलवार सुबह 8.40 बजे की हैं। घटना के संबंध में बताया जाता हैं की कर्मा पूजा के उपरांत ओबरा गांव के युवतियां वा महिलाये कर्मा डाल को बहाने नदी आई थी। तीनो बच्चियां गांव के अन्य महिलाओं के साथ नदी पहुंची थी। कर्मा की डाली बहाने के दौरान तीनो बच्चियों का पैर फिसल गया। और तीनों पानी के तेज धार में बह गई।
सूचना के बाद पुलीस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गया है। जिला भर के गोताखोरों को खोज बिन के बुलाया गया हैं। स्थानिय ग्रामीण अन्य बच्चियों के खोजबीन में जुटे हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 358








