आजसू का महाधिवेशन को लेकर केरेडारी प्रखंड कमिटी का बैठक, लिए कई निर्णय

केरेडारी। प्रखंड के केरेडारी पंचायत भवन में आजसू प्रखंड कमिटी का बैठक किया गया। बैठक की  अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो तथा संचालन प्रखंड सचिव मोहन कुमार ने की। बैठक में आगामी 29, 30 सितंबर वा 13 अक्टूबर को आजसू पार्टी का मोरहबादी ( रांची ) में होने वाले महाधिवेशन की तैयारी पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक ग्राम में एक पुरुष तथा एक महिला पीलर मेंबर के रूप में महाधिवेशन से पहले चयन करने पर विचार विमर्श किया गया। जिसको लेकर सभी पंचायत में पंचायत प्रभारी की नियुक्ति किया गया। चयनित सभी पिलर मेंबर महाधिवेशन मे भाग लेंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, वरीय नेता लीलाधन साव, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष कंचन यादव, कौलेश्वर महतो, टेकनारायण महतो, मुकुल महतो, मदन रविदास, अनिल कुशवाहा, विकास कुमार, बेचन महतो, मनीष कुमार s दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *