एनटीपीसी ने हजारीबाग में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण को लेकर डीडीसी को सौंपा 6.80 लाख

बच्चे रटने की प्रवृत्ति को छोड़कर साइंटिफिक टेंपरामेंट लाएं:- फैज़ तैयब



केरेडारी। हजारीबाग जिला में खगोल विज्ञान का प्रयोगशाला निर्माण को लेकर एनटीपीसी कोल परियोजना ने जिला प्रशासन को सहयोग किया। बुधवार को एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने उप विकास उपायुक्त प्रेरण दीक्षित को 6.80 लाख रू का चेक सौंपा। खगोल विज्ञान प्रयोग साला निर्माण में एनटीपीसी के द्वारा सहयोग पर डीडीसी ने एनटीपीसी को बधाई दिए। एनटीपीसी परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने कहा कि खगोल विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगा। प्रयोगशाला का उद्देश्य है कि बच्चे रट के न पढ़े, बल्कि सीखें. बच्चे रटने की प्रवृत्ति को छोड़कर साइंटिफिक टेंपरामेंट लाएं। खगोल शास्त्र के अध्ययन से बच्चों में वैज्ञानिक टेंपरामेंट भी आएगा। एनटीपीसी देश में ऊर्जा पूर्ति हेतु कोयला निकालने के साथ-साथ प्रखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अभी हाल ही में भारत ने अंतरिक्ष में अपना पर्चम पुनः स्थापित किया। चांद के दक्षिणी पोल पर पहली बार पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन (नासा) की ओर से किए जाने वाले शोध और आविष्कार की जानकारी से बच्चे आकर्षित होते हैं। इस अवसर पर परियोजना के अपर-महाप्रबंधक सुभाष प्रसाद गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *