प्रकाश कुमार/प्रतापपुर
प्रतापपुर (चतरा)। राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानंन्द भोक्ता गुरुवार को प्रतापपुर का दौरा किया। इस दौरान मंत्री सत्यानंन्द भोक्ता, राजद नेत्री रश्मि प्रकाश एवं मुकेश भोक्ता ने नारियल फोड़ कर वा फिता काटकर गजवा पंचायत अन्तर्गत पांती नदी पर पुल का शिलन्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सत्यानंन्द भोक्ता ने कहा की गजवा पंचायत पूर्व मुखिया स्व. चन्द्रीका प्रसाद की पांती पुल बनना एक सपना था। पांती की शिलन्यास होने के बाद आज उनका सपना पुरा होगा। वे पुल निर्माण को लेकर हमेशा चर्चा करते रहते थे पुल के बनने से लोगो को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

आगे बताया की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का समुचित विकास किया जा रहा है। इनके आदेश के बाद सभी विभागो में रिक्त पदो पर बहाली निकालकर युवा-युवतियो को रोजगार दिया जा रहा है। वही मुख्यमंत्री सारथी योजना कौशल विकास योजना के तहत राज्य के 18 से 35 वर्ष युवा को स्किल डेवल्पमेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद सभी को रोजगार दिया जाएगा। वही बेरोजगारों को बेरोजगारी भता भी दिया जाएगा। चतरा जिला में डीएमएफटी से समुचित विकास किया जा रहा है। आज के दौर लगभग 100 करोड़ रूपये से सड़क, पुल, पुलिया, नाला, विद्यालय भवन, आईटीआई कॉलेज समेत अन्य विकास के कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कार्यकर्ताओ के हर सुख-दुख में शामिल होने की बात कहा। पुल का कार्य नीलम कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है। संवेदक गणेश प्रसाद ने बताया की पांती पुल का निर्माण छ: माह में पूर्ण कर दिया जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








