अवैध खनन के खिलाफ़ केरेडारी पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन जब्त चालकों को भेजा जेल

केरेडारी। केरेडारी पुलिस के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने छापा मारी कर टंडवा बड़कागांव मुख्य सड़क से अवैध स्टोन चिप्स की ढुलाई कर रहे दो हाईवा को जब्त किया। साथ ही दोनो वाहनो के चालक मनोज महतो पिता झमन महतो, शवकी थाना- मयूरहंड चतरा, धर्मेंद्र कुमार पिता शंकर मेहता बरियठ, इचाक हज़ारीबाग को भी गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं दोनो वाहनों को केरेडारी थाना में सुरक्षित रखा गया है।


इस मामले में थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा ने कहा कि अवैध खनन वा परिवहन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। इस दौरान जेएच 02 एजेड 7163, जेएच 10 बीआर 1500 चिप्स की ढुलाई करते मिले जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुवे दोनो वाहनों को जब्त कर लिया। वाहन में कोई लीगल पेपर नही था। वाहन चालकों को मेडिकल जांच कराकर जेल भेज दिया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *