केरेडारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के आदेशानुसार रविवार को केरेडारी प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में विधिक जागरुकता सह विधिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला विधिक सेवा के प्राधिकार ,मो० मुज़्ज़म प्रमुख सुनीता देवी, उपप्रमुख अमेरिक महतो, बीडीओ कीस्टो कुमार बेसरा,सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार,विधायक प्रतिनिधि सूरेश साव ने कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर शुरूआत किया। जिला से आये अधिवक्ता मो०मुज़्ज़म
ने विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सुविधाएं जैसे मुकदमा लड़ने के लिए नि:शुल्क वकील मुहैया कराने, सुलह-समझौता तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रमुख योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। जिसके अलावे घरेलू हिंसा, भरण पोषण, डायन प्रथा, बाल विवाह इत्यादि से संबंधित क़ानून के बारे में अवगत कराया तथा लोगों को इस सबंध में विस्तृत कानूनी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम जनता अपने अधिकार को जानकर इन सामाजिक बुराइयों के रोकथाम में सहयोग दें। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं को सामाजिक बुराइयों के रोकथाम के लिए बनाये गये कानूनों के बारे ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख सुनीता देवी ने महिलाओं को बालविवाह पर रोक व आपसी घरेलू विवाद नही करने को लेकर जागरूक करने की बात कही , वही बीडीओ ने वृद्वा पेंशन, विधवा पेंशन, बीमा योजना, अंत्योदय योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया,जिसमें आपूर्ति विभाग से राशन कार्ड 3, मनरेगा मेट किट 11, जॉब कार्ड 5, जेएसएलपीएस से संगठन पंजीकरण प्रणाम पत्र,4 प्रधानमंत्री आवास योजना 24 ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र 27, राजपत्र नामकरण शुद्धि पत्र 12, बाल विकास स्वर्ण दंग 5, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना स्वीकृति पत्र 5,विधालय बेग 10,कृषि विभाग से केसीसी लोन 18 लोगों को 5 लाख 40 हजार का वितरण किया गया,वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सुनीता देवी व संचालन एवं रवि राजा ने किया,मौके पर बीपीओ सुमन कुमार,बीईओ अनुज कुमार कोऑर्डिनेटर विकास कुमार,मुखिया प्रतिनिधि अमित दुबे, के अलावा आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर वास सेविका जेएसएलपीएस के महिलाएं व पंचायत सचिव रोजगार सेवक के अलावे सैकड़ो लोग शामिल हुए,
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








