महुआडांड़। महुआडांड़ थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 35/18 के प्राथमिक अभियुक्त राजू भुइंया पिता छोटेलाल भुइंया लवाही थाना डंडई जिला गढ़वा के घर पुलिस ने इश्तेहार को चिपकाया। एसआई संजय रत्न ने बताया कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर के सालो झरिया क्षेत्र में नक्सली द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में महुआडांड़ थाना में कांड संख्या 35/18 के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ था। जिसमे राजू भुइंया आरोपी है। जो काफी दिनों फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी के इश्तेहार चिपकाकर परिजनो को जल्द ही आरोपी को न्यायालय में समर्पण करने का निर्देश दिया गया है। समर्पण नही करने पर आरोपी के घर कुर्की जब्ती भी किया जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 243





