त्रिवेणी सैनिक के गारमेंट स्टोर में कार्य करने वाले महिला कामगारों ने डीसी से की मुलाकात, कम्पनी को सुचारू रूप से चालू करने का किए मांग



बड़कागांव। एनटीपीसी की अधीनस्थ कंपनी त्रिवेणी सैनिक के खिलाफ बड़कागांव प्रखंड की सैकड़ो विस्थापित महिलाएं हजारीबाग डीसी कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने हजारीबाग डीसी को त्रिवेणी सैनिक के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने डीसी से बड़कागांव में एनटीपीसी कंपनी के अधीनस्थ कंपनी त्रिवेणी सैनिक में गारमेंट स्टोर को सुचारू रूप से चलाने वा उचित मजदूरी का भुगतान का मांग किए। महिलाओं ने बताया कि एनटीपीसी बड़कागांव मे कोयला खनन का कार्य कर रहे है। कंपनी से कई परिवार विस्थापित हुवे है। यहां की विस्थापित महिलाएं एनटीपीसी की अधीनस्थ कंपनी त्रिवेणी सैनिक में गारमेंट स्टोर में काम करती थी। जिससे उनका घर परिवार चल रहा था, परंतु कुछ दिनों से वेतन बढ़ोतरी को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बाद 17 अगस्त को त्रिवेणी सैनिक कंपनी के अधिकारी कंपनी को बंद करने की तैयारी में है। और कंपनी ने महिलाओं को गारमेंट कंपनी नुकसान होने की बात कह कर बंद करने की बात की है। और यहां के कामगारों को अपना दूसरा व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिए।

कंपनी बंद होने के विरोध में महिलाओ ने डीसी कार्यालय पहुंचे तथा अपने रोजगार को सुरक्षा देने का गुहार लगाई है। गारमेंट कंपनी के बंद होने से लगभग 220 महिलाए बेरोजगार होंगी। महिलाओं के बेरोजगारी से इन्हे आर्थिक नुकसान होगा। मौके पर पश्चिमी जिला परिषद यासमीन निशा, युवा समाजसेवी सोनू इराकी समेत कई महिलाएं मौजूद थी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *