महिला के साथ अश्लील बात करने के मामले में शिक्षक को केरेडारी पुलिस ने भेजा जेल


केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के हेवई पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. सालेह गजाली को महिला के साथ अश्लील बात करने के मामले में केरेडारी पुलिस ने जेल भेज दिया। पीड़ित महिला के आवेदन पर प्रधानाध्यापक मो. सालेह गजाली के उपर फोन के माध्यम से अश्लील बात करने के मामले में थाना कांड संख्या 266/023 के 354 समेत अन्य धाराओं में नाम जद आरोपी बनाया गया है। मामला दर्ज होते ही केरेडारी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।


इस मामले में थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा ने कहा कि महिला के द्वारा दिया कॉल रिकॉर्डिंग में बेहद शर्मशार करने वाला है। महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू किया गया। मामला में स्त्यता मिलते ही शिक्षक मो. सालेह गजाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *