फागू साव मेमोरियल विद्यालय परिसर में पौधा वितरण सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के बेंगवरी पंचायत स्थित फागू सावमेमोरियल विद्यालय परिसर में पौधा वितरण सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि एनटीपीसी के एजीएम एसपी गुप्ता, वा बीजीआर माइनिंग प्रोजेक्ट हेड श्रीनिवासन प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो शामिल हुवे।

कार्यक्रम में एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा उपल्ब्ध कराया गया 1500 फलदार पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने विद्यालय परिसर में आम, सरीफा, नींबू वा अमरूद का पेड़ लगाए। सभा को बीजीआर माइनिंग के प्रोजेक्ट हेड श्रीनिवासन ने कहा कंपनी कोयला खनन के साथ साथ सामाजिक दायित्व का निर्वांहन कर रही है। कंपनी के द्वारा विद्यालय परिसर में चारदीवारी का निर्माण अपने निजी खर्चे पर करेगी। वही प्रमुख ने विद्यालय में सहयोग करने का भरोसा जताया। इसके अलावा दर्जनो लोगो के बीच आम,अमरूद, सरीफा, नींबू का पेड़ का वितरण किए।

मौके पर एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश साहु, आशीष कुल्लू एवं उप प्रबंधक श्याम कुमार शर्मा, कोयला खनन विस्थापित ग्राम विकास समिति केरेडारी हजारीबाग अध्यक्ष दशरथ दुबे, सचिव सुखदेव महतो, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शेराजुदीन, मीनू महतो, अवधेश कुमार दुबे,नागेश्वर महतो, वासुदेव प्रजापति, चंद्रजीत वर्मा, फेनु अंसारी, मोहम्मद बसीर, मोहम्मद सिराज, राजेंद्र प्रजापति, झारीलाल महतो, राम कृत शाह, पंचायत समिति सदस्य देवनारायण महतो ,अमित कुमार दुबे ,भुवनेश्वर प्रजापति, रूपलाल महतो, विजय ओझा ,अमित कुमार, दुबे गौतम कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *