भाजपाईयों ने अलग अलग स्थनों में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का मनाई पुण्य तिथी, चर्चा जोरों पर

महुआडांड। प्रखण्ड में अलग अलग स्थानो पर भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्य तिथी मनाया। दो जगह अलग अलग कार्यक्रम से क्षेत्र में कई तरह ही चर्चा और कयास लगाया जा रहा है। सबसे पहले जिला परिषद डाक बंगला परिसर में अपराह्न 12 बजे भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दिए। इस दौरान भाजपा नेता भुवनेश्वर सिंह, हिन्दू महासभा के महामंत्री संजय जायसवाल, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक पलामू प्रमंडल के सुरज प्रसाद, महुआडांड मंडल भाजपा के महामंत्री जमुना प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, संघ के खण्ड प्रमुख राजन कुमार, दिलीप प्रसाद, सुचीत प्रसाद, संजय राय, विजय प्रसाद जायसवाल, मिथुन तमेड़ा, केश्वर प्रसाद, प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।

वही भाजपा कार्यालय में शाम 7:15 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद के नेतृत्व में भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किए। साथ में लातेहार जिला भाजपा उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, आनंद नाथ शाह, प्रशांत सिंह, अजय प्रसाद, राकेश प्रसाद मंगल सोनी आदि मौजूद थे। दो अलग अलग कार्यक्रम से लोग बीजेपी में आंतरिक लड़ाई होने की चर्चा से बाजार गर्म है। हालांकि किसी भी कार्यकर्ता ने एक दूसरे के बारे में कुछ बताने से मना कर दिया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *