कुंदा में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरकारी वा गैर सरकारी कार्यालयों में लहरा तिरंगा



रंजीत कुमार यादव


कुंदा। मंगलवार को कुंदा में 77 वा स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं साथ साथ राजनीतिक संगठनों ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा झंडा को फहराकर देश की अखंडता एवम एकता का परिचय दिया।निर्धारित समय सारणी के अनुसार सर्वप्रथम कुंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख कमला देवी ने झंडोत्तोलन कर प्रखंड वासियों को संबोधित किया।

झंडे को सलामी देते अधिकारी वा जनप्रतिनिधि गण

उसके पश्चात कुंदा पुलिस पिकेट में सहायक कमांडेंट सुखवीर मालिक सिंह, कुंदा थाना में थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह, कुंदा पंचायत भवन में मनोज कुमार साहु, नवादा पंचायत भवन में मुखिया भरत यादव, सिकीदाग पंचायत भवन में मुखिया अनिता देवी,‌ मरगडा के मुखिया उपेन्द्र पासवान, बोधड़ीह मुखिया अनिता देवी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन कर अपने पंचायत को संबोधित किया।

प्रभात फेरी में शामिल बच्चें

वहीं कुंदा प्रखंड के विद्यालयों के द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया। जो बच्चो के साथ पूरा गांव का भ्रमण भी किए। स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी वा निजी विद्यालयों में छात्र छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर कुंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी खगेश कुमार, समेत कई अधिकारी वा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *