केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी कृषि फार्म मैदान में आयोजित डबल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हुवा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खलारी बनाम लोहरा के बीच हुवा। 40-40 मिनट के खेल में खलारी टीम ने 2-1 से प्रतिद्वंदी टीम लोहरा को हरा कर मैच पर कब्जा जमाया।

कार्यक्रम में शामिल बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पुर्व मुखिया तापेश्वर साव, कराली पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम को मोमेंटो वा एक एक खस्सी देकर सम्मानित किए। वही मैच रेफरी किशुन राणा वा मदन पांडे को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मैच खिलाड़ियो को हौसला बढ़ाने का काम किए। टूर्नामेंट का आयोजन विकास कुमार, ज्ञानी कुमार, अरविन्द दास सागर राणा, कासिम मियां द्वारा किया गया था। मैच में कुल 32 टीम भाग लिये थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








