बस टर्बो आपस में भिड़े टर्बो चालक की मौत, टर्बो खलासी वा बस चालक घायल

बस टर्बो के भिंडत से वाहनों के उड़े परखच्चे, देख कर दंग है लोग

बड़कागांव। बड़कागांव हजारीबाग मुख्य पथ में स्थित 13 माइल के समीप बस (जेएच 02 वाई 8283) वा टर्बो ( जे एच 01एल 4239 ) की आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। वाहनों का भिडंत से दोनो वाहनों का परखच्चे उड़ गए। वाहनों के भिडंत में टर्बो चालक की मौत हो गई, जबकि टर्बो का खलासी वा बस चालक बुरी तरह से घायल है। घटना को देख कर लोग दंग है। मृतक टर्बो का चालक मोहम्मद परवेज अंसारी बड़कागांव के मिर्जापुर का रहने वाला है। मृतक अपने पीछे पत्नी मां एवं दो बच्चे को छोड़ गया है। परवेज घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। परवेज के मौत की सूचना पर गांव में मातम छा गया है। खलासी अर्जुन कुमार, बस के चालक राजू ठाकुर घायल है। बस चालक राजू ठाकुर केरेडारी प्रखंड के गर्रीकला का रहने वाला है।

दुघर्टना ग्रस्त वाहन

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
घटना रविवार शाम 5.45 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने 13 माइल के पास सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना पाकर बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की अपने पुलिस दल के साथ पहुंच चुके थे. घटनास्थल पर उप प्रमुख वचन देव कुमार, रंजीत कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुशवाहा, मुखिया अनिकेत नायक पूरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव पहुंचे। ग्रामीणों वा जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक सांसद ,डीसी, एसपी,नहीं आएंगे तब तक वार्ता नहीं होगी। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क जाम हो गई. जिस कारण त्रिवेणी सैनिक का कोयला ढुलाई भी प्रभावित रहा। टर्बो बड़कागांव प्रखंड के उप प्रमुख वचन देव कुमार महतो का बताया जाता है। वही बस त्रिवेणी कंपनी का बताया जाता है, जो वर्करों को लाने वा ले जाने का काम करता था।

जनप्रतिनिधियों ने कहा पब्लिक रोड से ट्रांसपोर्टिंग ना करें

उप प्रमुख वचन देव कुमार मुखिया संघ के प्रखंड धरमजीत कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुशवाहा, मुखिया अनिकेत नायक ने कहा कि पब्लिक रोड में से कोयले की ढुलाई से आए दिन दुर्घटनाएं होते रहता है। पुलिस प्रशासन सार्थक पहल कर पब्लिक रोड से ट्रांसपोर्टिंग को बंद कराने का मांग किए है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *