आजसू का हल्ला बोल कार्यक्रम में बुंडू से शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

केरेडारी। प्रखंड के बुंडू पंचायत के बजार टांड़ में आजसू पार्टी पंचायत कमिटी अध्यक्ष दीपक कुमार साहू के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। बैठक में आजसू पार्टी के द्वारा आहूत 2 अगस्त को केरेडारी प्रखंड सह अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार्य के खिलाप हल्ला बोल कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने चर्चा किया। इस कार्यक्रम में बुंडू से सैकड़ों की संख्या में शामिल होने का निर्णय कार्यकर्ताओं ने लिए।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप मे आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी उपस्थित होंगे।

बैठक में जिला प्रवक्ता रविशंकर जयसवाल, प्रखड सचिव मोहन कुमार, पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार साहू, महेंद्र कुमार, उपेंद्र यादव, मुकेश प्रसाद साव, रंजीत यादव, विक्की साव शिव शंकर साहू, रंजन साव ,अरुण साव, सूरज साव, अर्जुन यादव, रुपेश यादव, विक्की यादव, ललन यादव, नारायण मुंडा, विकास करमाली, राजदीप साव मनोज साव समेत दर्जनों लोग शामिल हुवे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *