गोंदलपुरा से अदानी वापस जाओ” की मांग को लेकर विधानसभा में धरने पर बैठीं विधायक अंबा प्रसाद

गोंदलपुरा के ग्रामीण अडानी के विरोध में है, सरकार संज्ञान ले एवं अडानी को कार्य करने से रोके- अंबा प्रसाद

हजारीबाग। विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद गोंदलपुरा से अडानी वापस जाओ का तख्ता हाथ में लेकर विधानसभा में धरने पर बैठ गई। विधायक अंबा प्रसाद ने इस दौरान मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के गोंदलपुरा में अदानी कंपनी कोल परियोजना प्रस्तावित है। परंतु गोंदल पुरा के लोग महीनो से परियोजना का भारी विरोध कर रहे है। इस संदर्भ में मेरे द्वारा पूर्व भी विधानसभा में मामला उठाया गया था। विभाग द्वारा स्वीकार किया गया था कि अदानी प्रोजेक्ट का ग्रामीण भारी विरोध कर रहे हैं। परंतु विगत दिनों से कंपनी के अधिकारियों की हलचल काफी तेज होने पर ग्रामीण कई दिनों से धरना में बैठे हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व पैदल यात्रा कर अडानी वापस जाओ के नारे लगाते हुए परियोजना का विरोध हज़ारों ग्रामीणों द्वारा किया गया। लेकिन कंपनी के अधिकारियों के द्वारा फर्जी केस मुकदमा दर्ज करके लोगों को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए इस पर सरकार को संज्ञान लेते हुए अडानी कंपनी के द्वारा प्रस्तावित कोयला खनन परियोजना को रोकने हेतु कदम उठाना चाहिए।

अंबा प्रसाद ने यह भी कहा कि उक्त क्षेत्र की भूमि बहू फसली भूमि है जहां वर्ष भर खेती की जाती है। तथा लोग पूर्णता खेती पर निर्भर है। ऐसे में कोयला खनन परियोजना चालू होने से लोगों का घर आशियाना उजड़ जाएगा तथा जीविकोपार्जन में काफी संकटे आ जाएगी। इसलिए ग्रामीणों की मांग पर परियोजना पर तत्काल रोक लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी गोंदलपुरा के ग्रामीणों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर मामले को प्रकाश में डाला है और चलते सत्र के दौरान गैर सरकारी संकल्प मे भी अडानी के मामले को विधानसभा में रखा गया है आने वाले दिनों पर इस पर चर्चा होगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *