केरेडारी। मुस्लिम भाईयों का त्योहार मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर केरेडारी पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला। केरेडारी सीओ थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेटा के नेतृत्व में केरेडारी पुलिस ने कर्मियों ने केरेडारी के ओमें, खपिया, केरेडारी का भ्रमण किए।
थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेटा ने कहा कि मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इन्होंने लोगो से मुहर्रम का त्योहार शांति पूर्वक घर परिवार के साथ मनाने का अपील किए।
मौके पर एसआई सुजीत होरो, रितेश कुमार, शिदेश्वर पांडे, चमेली राम समेत कई पुलिस जवान शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 408








