झामुमो मुख्य संयोजक मंडली का बैठक, पार्टी को मजबूती पर दिए जोर

हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मुख्य संयोजक मंडली की बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस में किया गया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय सचिव, झारखंड परिवहन प्राधिकार के सदस्य एवं मुख्य संयोजक मंडली के संयोजक संजीव कुमार बेदिया, कमल नारायण सिंह सहित मुख्य संयोजक मंडली से जुड़े नेता व कार्यकर्ता बैठक में मौजूद हुवे। संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि जिले में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। लोकसभा चुनाव नजदीक है, झामुमो कार्यकर्ता इसकी की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जिला कमेटी बनाने से पहले पार्टी के सभी पुराने साथी से विचार-विमर्श होगा। पंचायत प्रखंड एवं जिला स्तर पर कमेटी बनने के अलावा बाकी अन्य समितियां भी गठित होंगी। हर स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद रणनीति बनेगी और नई कमेटी का गठन होगा। केंद्रीय सदस्य कमल नारायण सिंह, राज किशोर मुर्मू, सोनाराम मांझी एवं नीलकंठ महतो ने पहले पंचायत व प्रखंड कमेटी बनने के बाद जिला कमेटी चुनाव करने का प्रस्ताव रखा।

मौके पर तोकोचंद, महतो, संजय सिंह, नईम राही, निसार अहमद, जलेश्वर महतो, राजा मोहम्मद, बलकुमार महतो, दीपक गुप्ता, मनोहर राम, सुमेर बेसरा, उमेश प्रसाद, मोहम्मद मोनू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थक मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *