केरेडारी ( हजारीबाग )। केरेडारी के बिजली मिस्त्री मृतक कामेश्वर महतो के श्राद्ध में शामिल हुवे समाज सेवी सह जनहित सेवा सदन के प्रोपराइटर नरेश कुमार महतो। इन्होंने ने पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा जताया।
वही श्री महतो ने पीड़ित परिवार के बच्ची मुस्कान कुमारी के पढ़ाई के लिए निजी रूप से 20 हजार रुपया का आर्थिक सहयोग किए। इन्होंने बताया कि कामेश्वर घर जा एकलौता कमाऊ सदस्य था। इनके निधन से परिवार के समक्ष रोजी रोजगार का समस्या खड़ा हो गया है।
इनके आर्थिक समस्या को देखते हुवे जनहित सेवा सदन ने आगे बढ़ कर सहयोग किया। साथ ही इनके बच्ची को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन करा दिया गया है। जहां पर उच्च शिक्षा मिलेगा, वही बेटा को केरेडारी में संचालित किड्स ए जूनियर स्कूल प्रबंधन के द्वारा निःशुल्क शिक्षा दिया जायेगा। इन्होंने स्वयं इनके पठन पाठन में सहयोग करने का बात कहे। इस दौरान कई लोग शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








