केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के पताल के लोहरसा निवासी लक्ष्मण गंझू पिता बंधु गंझू उम्र 20 वर्ष का शव मांडू थाना क्षेत्र के बेलसगरा में एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता हुवा मिला। ग्रामीणों के सूचना पर मांडू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। युवक का शव मिलने से परिजनों में भय का माहौल है। परिजनों ने लक्ष्मण गंझू के हत्या कर शव को लटकाने का आशंका जताया है। और पुलिस से न्याय की गुहार लगाया है।

परिजनों ने बताया कि मांडू थाना क्षेत्र के बेलसगरा में लक्ष्मण एक गैरेज में काम करता था। 2017- 18 से ही गैराज मालिक के यहां ही रहा करता था। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पांडू थाना प्रभारी शव को अपने कब्जे में ले लिया। और पोस्टमार्टम होने के तुरंत बाद मृतक को लेकर परिजन को घर आपस आ चुका है । वही मांडू थाना प्रभारी इस विषय पर जांच में पूरे दलबल के साथ जांच कर रही है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








