प्रेमी युगल ने ट्रेन के नीचे दी अपनी जान, आरपीएफ ने शव को कब्जे में लिया

सरिया। हजारीबाग रोड़ रेलवे स्टेशन के चिचाकी हॉल्ट के समीप प्रेमी युगल ने ट्रेन के नीचे जाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना के आरपीएफ के जवान ने स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना के बाबत जीआरपी गोमो के इंस्पेक्टर बी दास ने बताया की सुबह सूचना मिली की चिचाकी हॉल्ट के समीप सुबह 7 बजे डाउन रेल पटरी पर मालगाड़ी के निचे आकर प्रेमी युगल की मौत हो गयी है. दोनों के शव को रेल पटरी से हटा दिया गया गया है और दोनों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *